डॉक्टर की थी समलैंगिक से नजदीकी
क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। औपचारिताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। शुरुआती जांच के बाद पता चला कि एक समलैंगिक युवक से संबित की नजदीकियां थी। रात को वह उनके साथ मौजूद था। कहासुनी के बाद उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ जारी है।
दोपहर 12 बजे मिली थी खबर
जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे उनको खबर मिली थी कि छतरपुर एंक्लेव में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लोकल पुलिस के अलावा एएटीएस, स्पेशल स्टाफ व अन्यों टीमों को जांच के लिए लगाया गया।
सीसीटीवी से लगा कातिल का सुराग
सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो आरोपी का सुराग मिला। उसके आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। उससे लगातार पूछताछ जारी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी समलैंगिंक है। उसकी डॉ. संबित से नजदीकियां थीं। बुधवार रात को वह उनके साथ मौजूद था।
गला रेतकर हो गया फरार
इस बीच किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। बाद में वह फरार हो गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात की जा रही है। पड़ोसियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।