फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर युवराज संभालेंगे कमान, बढ़ेगी शहर की शान

Mon, 19 Jan 2015 08:46 AM IST
पूजा शर्मा/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपथ पर 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में इस बार शहर की शान बढ़ने जा रही है। इस बार के समारोह में भारतीय तट रक्षक बल की कमान जिले के सीही गांव का बेटा असिस्टेंट युवराज सिंह तेवतिया संभालेंगे। इससे उनके माता-पिता और अन्य परिजनों के अलावा गांव के लोगों में खुशी का माहौल है।   
विज्ञापन


युवराज भारतीय तट रक्षक बल में 2009 से असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात हैं। फिलहाल उनकी पोस्टिंग कोलकाता में है और परेड रिहर्सल के लिए दिल्ली में पसीना बहा रहे हैं।

यह उनके लिए पहला मौका है कि जब वे गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी यूनिट के 144 जवानों के साथ सलामी देंगे। इसको लेकर उनके पिता योगिंदर सिंह, माता सुरेश सिंह तेवतिया सहित उनके परिवार और गांववाले खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि उन्हें इस बात का गर्व है कि उनका बेटा सबसे आगे रहकर अपनी यूनिट की कमान संभालेगा और दुनिया के सबसे ताकतवर व्यक्ति अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के सामने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को सलामी देगा।

योगिंदर सिंह ने बताया कि युवराज अभी 25 वर्ष के हैं और इतने कम समय में उन्होंने बहुत सी बुलंदियों को छूआ है। वह बचपन से ही बहुत कर्मठ और समय के पाबंद रहे हैं।

उन्होंने बताया कि एमवीएन स्कूल की की ओर से उन्हें फ्लाइंग ट्रेनिंग के लिए अमेरिका भेजा गया था। उस वक्त उनकी उम्र 17 साल की थी। यहां से डेढ़ साल का प्रशिक्षण लेकर लौटने के बाद 19 साल की उम्र में वे भारतीय तट रक्षक बल में शामिल हुए।

योगिंदर सिंह ने बताया कि उनके परिवार के अलावा इंडिया गेट पर गणतंत्र दिवस समारोह को देखने गांव के करीब 50 लोग जाएंगे।

इसके लिए लोगों ने टिकट लेने की व्यवस्था कर ली है। गांव के लोगों में अपने लाल को देखने की खुशी है। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर युवराज सिंह भी खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एनसीसी में रहते हुए सेक्टर-12 में बहुत सी परेड की है, लेकिन 26 जनवरी पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का उन्हें पहला मौका मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें