फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः 26 जनवरी से पहले आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, जैश के दो कथित सदस्य गिरफ्तार

Thu, 24 Jan 2019 05:06 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस (Republic Day) से पहले आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम करते हुए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एक अधिकारी के अनुसार यह दोनों आतंकी 26 जनवरी पर दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे, जिसे दिल्ली पुलिस ने नाकाम कर दिया। हालांकि अभी इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। शाम 6 बजे दिल्ली पुलिस इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस करेगी जिसके बाद ही पूरी जानकारी मिल सकेगी।

कहा जा रहा है कि गिरफ्तार आतंकी पिछले दिनों श्रीनगर में हुए ग्रेनेड हमले का मास्टर माइंड है और वह दिल्ली में ऐसे ही हमले की प्लानिंग कर रहा था। खूफिया इनपुट के जरिए पुलिस ने अब्दुल लतीफ को 20-21 की रात में गिरफ्तार किया। फिर स्पेशल सेल की टीम जम्मू-कश्मीर गई और आईईडी और ग्रेनेड बरामद करने के साथ ही बांदीपोरा से हिलाल नाम के शख्स को गिरफ्तार किया जिसने दिल्ली में रेकी भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें