फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: खिलाड़ियों के समर्थन में गांवों के प्रतिनिधि पहुंचेंगे जंतर-मंतर, गोपाल राय की अगुवाई में बनी रणनीति

Tue, 02 May 2023 07:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

इस दौरान ग्रामीण इलाके के आप विधायक व पार्षद भी मौजूद रहेंगे और आंदोलन की आगे की रणनीति तैयार करेंगे। आप के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंतर-मंतर पर इंसाफ की मांग को लेकर धरना दे रहे खिलाड़ियों के समर्थन में आप नेताओं के बाद अब उससे जुड़े ग्रामीण भी आ गए है। इस कड़ी में दिल्ली के 360 गांवों के प्रतिनिधि बुधवार को जंतर-मंतर पर पहुंचेंगे। 

विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीण इलाके के आप विधायक व पार्षद भी मौजूद रहेंगे और आंदोलन की आगे की रणनीति तैयार करेंगे। आप के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

 

मंत्री गोपाल राय ने कहा कि देश का नाम रोशन करने वालीं बेटियां पिछले नौ दिनों से धरना दे रही हैं। ये बेटियों मच्छरों की मार झेल रही है और सोमवार को बारिश में भी डटी रहीं। कभी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इन खिलाड़ियों पर गर्व हुआ करता था, लेकिन आज जंतर-मंतर पर बैठी बेटियों की आवाज उन्हें सुनाई नहीं दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें