फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराया मांगने पर परिचालक के साथ की हाथापाई

Mon, 29 Feb 2016 06:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहना रूट पर चलने वाली एक प्राइवेट बस के परिचालक को स्कूली बच्चों से किराया मांगना भारी पड़ गया। किराया मांगे जाने से नाराज बच्चों ने बस को रुकवाकर परिचालक के साथ हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


बस में मौजूद सवारियों ने कंडक्टर का बचाव करते हुए बच्चों को धमका कर भगा दिया। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, सोमवार सुबह करीब आठ बजे परमिट प्राप्त एक प्राइवेट बस सवारी लेकर मोहना रूट पर जा रही थी। बस में स्कूल जाने वाले बच्चे भी सवार होकर आए थे।

बस परिचालक ने इनसे किराया मांगा, तो उन्होंने किराया देने से मना कर दिया। इस पर कंडक्टर और बच्चों के बीच बहस शुरू हो गई। मामला शांत होने पर ये स्कूली बच्चे ऊंचा गांव के निकट चुंगी नंबर पांच पर उतर गए। बस यहां से बल्लभगढ़ अड्डे के लिए चली गई।

वापस लौटते समय बच्चों ने बस को चुंगी के निकट रूकवा लिया और परिचालक के हाथपाई शुरू कर दी। बस में मौजूद सवारियों ने बीच बचाव करते हुए बच्चों को भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। एसएचओ जयप्रकाश यादव ने बताया कि अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें