फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘महिलाओं को प्रताड़ित करने वाले नेताओं को पार्टी से निकालें अरविंद केजरीवाल’ 

Wed, 27 Jul 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश भाजपा ने आम आदमी पार्टी को घेरने के लिए मंगलवार को एक नया तीर चलाया है। भाजपा ने आप से मांग की है कि वह अपने उन सभी नेताओं को पार्टी से बर्खास्त करें जिनके खिलाफ महिलाओं को प्रताड़ित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज हो गई है। 
विज्ञापन


ऐसा नहीं करने की स्थिति में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल स्पष्ट करें कि क्या वह अपने कार्यकर्ताओं और विधायकों की गलतियों को स्वीकार करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने दो मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी पर हमला किया। 

उन्होंने पहले मामले के तहत आप कार्यकर्ता सरिता की ओर से साथी कार्यकर्ता सुमन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का मुद्दा उठाया। उन्होंने विधायक राजेश ऋषि को भी दोषी बताया है। 
विज्ञापन


सरिता के पति को काफी प्रताड़ित किया, जिसके चलते उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। उन्होंने दूसरा मामला पूठ खुर्द निवासी शीला का उठाया। 
विज्ञापन

स्वाति मालीवाल को बर्खास्त करने की मांग 

स्वाति मालीवाल
उन्होंने बवाना पुलिस थाने में आप के युवा विंग के उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष अमन कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें उनके साथ मारपीट करने और बच्चों को मारने की भी धमकी दी गई है। उन्होंने अमन को अपनी जमीन पर गैर कानूनी रूप से कब्जा करने से रोकने का प्रयास किया था।

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने उपराज्यपाल से मांग की है कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आयोग को राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, इस कारण उसे तत्काल बर्खास्त किया जाए। इस मामले में बुधवार को दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम से मिलेंगे।

भाजपा नेताओं ने कहा है कि स्वाति मालीवाल अपनी पार्टी नेताओं के खिलाफ पत्नी, पार्टी के सहयोगियों और अन्य महिलाओं को प्रताड़ित करने के मामलों से अनभिज्ञ हैं।  वहीं बुराड़ी की बलात्कार पीड़िता की पहचान बताने के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद अब उनको इस पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें