फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण: दिल्ली में मौलाना उमर गौतम के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, आप विधायक अमानतुल्लाह पहुंचे आईडीसी के दफ्तर

Sat, 03 Jul 2021 07:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

छापेमारी की सूचना मिली स्थानीय आप विधायक अमानतुल्लाह खान मौके पर पहुंच गए। मौके पर लोगों की भीड़ भी जुटी रही। पुलिस बल की मौजूदगी में दोपहर तक छापेमारी जारी रही। बाद में ईडी की टीम उमर के घर व आईडीसी के दफ्तर से कुछ दस्तावेज व अन्य सामान लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन
UP conversion case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मांतरण के दौरान विदेशों से हुई फंडिंग की जांच के लिए शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बटला हाउस स्थित मौलाना उमर गौतम और उनके इस्लामिक दावा सेंटर पर छापेमारी की। 

विज्ञापन


पिछले माह 1000 से ज्यादा लोगों का धर्मांतरण करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए उमर गौतम व मुफ्ती जहांगीर आलम कासमी पर आरोप लगा है कि इन लोगों ने पाकिस्तान के अलावा तुर्की, अरब व इस्लामिक देशों से अपने संगठन के लिए फंडिंग करवाई। हवाला के जरिये मोटी रकम ली गई। 

जैसे ही छापेमारी की सूचना मिली स्थानीय आप विधायक अमानतुल्लाह खान मौके पर पहुंच गए। मौके पर लोगों की भीड़ भी जुटी रही। पुलिस बल की मौजूदगी में दोपहर तक छापेमारी जारी रही। बाद में ईडी की टीम उमर के घर व आईडीसी के दफ्तर से कुछ दस्तावेज व अन्य सामान लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 9.00 बजे अचानक पांच-छह गाड़ियों का काफिला पुलिस बल के साथ अचानक बटला हाउस के जोगा बाई एक्सटेंशन, नूह मस्जिद के पास बने आईडीसी के दफ्तर पहुंचा। वहां पहुंचते ही पुलिस ने दफ्तर को चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद अधिकारी अंदर दफ्तरी की तलाशी में जुट गई। इसी तरह एक अलग टीम उमर गौतम के बटला हाउस के-47 स्थित घर भी पहुंची। यहां भी पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर दी। किसी को भी वहां आने की इजाजत नहीं दी गई। 

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ईडी के छापेमारी की खबर सुनते ही आईडीसी के दफ्तर पहुंच गए। उन्होंने दफ्तर के अंदर जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उनको रोक दिया। विधाक अपने समर्थकों के साथ काफी वहां खड़े रहे। इस दौरान कई बार वह वहां आते-जाते रहे।

छापेमारी की खबर सुनते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ भी वहां जुट गई। लोगों ने छापेमारी का सख्त विरोध जताया। स्थानीय लोगों का कहना था कि मुसलमानों को बदनाम करने के लिए सह साजिश रची जा रही है। मौलाना उमर गौतम ने किसी का जबरदस्ती या लालच देकर धर्मांतरण नहीं करवाया। दोपहर करीब एक बजे तक प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी जारी रही। छापेमारी के दौराल लोकल जामिया नगर थाने में भी हल चल रही। वहां दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। बाद में ईडी की टीम कुछ कागजात व सामान लेकर वापस लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें