फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: राहत की बारिश ने गर्मी से दिलाया छुटकारा, 31 तक ऐसे ही रहेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में पांच दिन बाद 42 डिग्री से नीचे आया पारा, गर्मी से राहत
विज्ञापन

-शाम को मौसम ने ली करवट, तेज आंधी चलनी शुरू, शाम को छाया अंधेरा होगी राहत की बारिश व आंधी

-बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

-पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में 6 से 7 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर पिछले एक सप्ताह से तेज गर्मी और गर्म हवाओं की चपेट में हैं। इस कारण से तापमान में लगातार 41 डिग्री से ऊपर चल रहा था। बृहस्पतिवार को राहत के संकेत मिले जब अधिकतम तापमान पांच दिन बाद 42 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। दिन भर गर्म हवाएं और तेज धूप रही, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने करवट ले ली और आंधी चलनी शुरू हो गई। इस कारण शाम को ही अंधेरा छा गया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार रात से ही आंधी व बारिश की संभावना जताई थी।


दिल्ली के सफरदरजंग मानक केंद्र पर बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 23 मई के बाद से ही तापमान 42 डिग्री के पार चल रहा था। मौसम विभाग के अनुसार अब 31 मई तक आंधी व राहत की बारिश होगी। इससे तापमान में 6-7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के कारण मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। इससे तीन से चार दिनों तक मौसम का मिजाज उत्तर भारत में बदला हुआ रहेगा। विभाग ने पहले ही बारिश व आंधी का तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को विभाग ने हल्की बारिश व आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिन के समय में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी। जबकि शाम को हवाओं की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की हो जाएगी। मौसम के इस बदले मिजाज का असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वोत्तर राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में देखने को मिलेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 34-37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि अगले सप्ताह की शुरुआत में तापमान फिर बढऩे लगेगा और तीन जून तक तापमान फिर से 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें