फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा से आईएनए की राह में बारापुला पर खुलेंगे राहत लूप

Fri, 02 Dec 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रविवार को बारापुला एलिवेटेड रोड के तीन लूप का होगा शुभारंभ
विज्ञापन
dnd - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नोएडा से डीएनडी के रास्ते जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम या आईएनए की तरफ जाने वाले वाहन चालकों के लिए बारापुला पर रविवार को राहत के तीन लूप खुलने वाले हैं। पहला लूप रिंग रोड पर सराय काले खां के पास खुलेगा।
विज्ञापन


इससे नोएडा और आश्रम की तरफ से आने वालों को आईएनए या जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम तक जाने के लिए करीब ढाई किमी का लंबा यू-टर्न नहीं लेना पड़ेगा। वहीं भविष्य में सराय कालेखां बस अड्डे से भी आना-जाना आसान होगा, जो नया बस अड्डा बनने के बाद काम आएगा।

लोक निर्माण विभाग अधिकारियों के अनुसार, नए लूप से वाहन चालकों का करीब 20-30 मिनट का समय बचेगा। रिंग रोड पर गुरुद्वारा बाला साहिब से सराय काले खां तक ट्रैफिक घटेगा। अभी लंबे यू टर्न में सभी वाहनों को यहां से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन


तीसरा लूप जंगपुरा पर खुल रहा है, जो आईएनए या जवाहर नेहरूस्टेडियम से सीजीओ कॉंप्लेक्स और प्रगति विहार या आईटीओ जाने वालों की राह आसान करेगा। आईएनए से आने वाले वाहन चालक को लाला लाजपत राय मार्ग पर उतरकर सीजीओ कॉम्प्लेक्स और प्रगति विहार जाने में आसानी होगी।

अभी लंबा चक्कर काटना पड़ता है। सराय कालेखां के पास पहले लूप पर 24 करोड़ रुपये, दूसरे लूप पर 25 करोड़ और तीसरे लूप पर 17 करोड़ रुपये का खर्च आया है। लोक निर्माण मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि बारापुला एलिवेटेड के लूप ट्रायल के लिए पहले खोले जा रहे हैं। रविवार को इसका शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें