फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरवा के झोंकों से मिली राहत, पारा गिरा, आज रात से बारिश के उम्मीद

Fri, 20 Sep 2019 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
बारिश की उम्मीद - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह मौसम बीते 19 दिनों में सबसे राहत भरा रहा। पुरवा के झोंकों से लोगों को उमस से राहत मिली। शुक्रवार रात से शनिवार तक हल्की बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर रिकार्ड किया गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस व 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। 

सितंबर माह में अधिकतर दिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा। यहां तक कि इस महीने का अधिकतम तापमान 14 सालों में पहली बार सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा 11 सितंबर को दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


वहीं, इस महीने का न्यूनतम तापमान 24 सालों में सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा बीते 13 सितंबर रिकार्ड किया गया था। मौसम विभाग के दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि तापमान गिरने की असल वजह पूरब से आने वाली सर्द हवाएं रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें