फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर यात्रियों को राहत: घर जाने के लिए लोगों को नहीं खाने पड़ेंगे धक्के, इन विशेष ट्रेनों की बढ़ाई गई अवधि

Mon, 23 Feb 2026 06:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

उत्तर-रेलवे ने होली की भीड़ नियंत्रित करने के लिए मुजफ्फरपुर, दानापुर और धनबाद से दिल्ली/आनंद विहार टर्मिनल तक विशेष ट्रेनों का संचालन बढ़ाया है। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-रेलवे ने होली के मद्देनजर कई विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाई है। इससे यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। रेलवे के अनुसार, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल, दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल और धनबाद-दिल्ली जंक्शन मार्गों पर चलने वाली विशेष ट्रेनों की सेवाएं निर्धारित तिथियों तक बढ़ाई गई हैं।

विज्ञापन

इन ट्रेनों का संचालन साप्ताहिक और द्वि-साप्ताहिक आधार पर अलग-अलग दिनों में किया जाएगा, जिससे उत्तर भारत और पूर्वी भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। ट्रेन संख्या 05219 मुजफ्फरपुर जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल के लिए 27 फरवरी तक एक अतिरिक्त फेरे के साथ चलेगी।

ट्रेन संख्या 05220 आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर जंक्शन के लिए 28 फरवरी को एक अतिरिक्त यात्रा करेगी। ट्रेन संख्या 03257 दानापुर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए 1 मार्च तक और 03258 आनंद विहार टर्मिनल से दानापुर के लिए 23 फरवरी से 2 मार्च तक दो अतिरिक्त फेरे लगाएगी। 
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 03309 धनबाद से दिल्ली जंक्शन के बीच 24 फरवरी से 3 मार्च तक कुल तीन अतिरिक्त यात्राएं करेगी, जबकि 03310 दिल्ली जंक्शन से धनबाद के बीच 25 फरवरी से 4 मार्च तक तीन अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें