फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-आगरा टोल रोड की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी 3,600 करोड़ रुपये में बेचेगी रिलायंस इंफ्रा

Thu, 14 Mar 2019 04:24 PM IST
शाहरुख खान भाषा, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने गुरुवार को कहा कि वह दिल्ली-आगरा टोल रोड की अपनी पूरी हिस्सेदारी 3,600 करोड़ रुपये में सिंगापुर की कंपनी क्यूब हाइवेज को बेचेगी।
विज्ञापन


कंपनी अपना कर्ज कम करने के लिये यह कदम उठा रही है। इससे कंपनी का कुल कर्ज 25 प्रतिशत कम होकर पांच हजार करोड़ रुपये से नीचे आ जाएगा। इस संबंध में उसने क्यूब हाइवेज के साथ अनुबंध किया है।

रिलायंस इंफ्रा ने एक बयान में कहा कि उसने दिल्ली-आगरा टोल रोड प्राइवेट लिमिटेड की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिये क्यूब हाइवेज और इंफ्रास्ट्रक्चर 3 प्राइवेट लिमिटेड के साथ पक्के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये हैं। 
विज्ञापन


इस सौदे को सभी आवश्यक मंजूरियां लेनी होंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली-आगरा टोल रोड प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली से आगरा को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-2 के 180 किलोमीटर लंबे छह-लेन वाले खंड का परिचालन करती है। इस परियोजना का राजस्व वित्तवर्ष 2017-18 में 25 प्रतिशत बढ़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें