अस्पतालों की हड़ताल ने मरीजों के साथ-साछ उनके तीमारदारों को भी पस्त कर दिया है। अब दिल्ली के डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल के बाहर खड़े मरीजों ने आरोप लगाया है कि सुरक्षा के लिए खड़े गार्डों ने उनके साथ मारपीट की।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अस्पताल के बाहर जुटे मरीजों के परिजनों का कहना है कि रोगियों को न तो दाखिल किया जा रहा और न ही अंदर जाने दिया जा रहा। लोगों का कहना है कि जब अस्पताल में अंदर जाने को कहा तो सुरक्षा गार्डों ने उन्हें पीटा जबक पुलिस मौके पर मौजूद थी।