फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rekha Gupta Attack: 'कागज दिए... जोर-जोर से चिल्लाया और सीएम पर कर दिया हमला', चश्मदीदों ने बताई पूरी कहानी

Wed, 20 Aug 2025 12:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री पर हमला हुआ है। दिल्ली भाजपा ने बताया कि यह घटना बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सिविल लाइंस स्थित आवास पर जनसुनवाई के दौरान हुई। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमले की चश्मदीद सामने आई है।
विज्ञापन
Rekha Gupta Attack - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर 'जन सुनवाई' कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ। रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया है। सिविल लाइंस थाने में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना नाम राजेश खिमजी बताया है और बताया है कि वह राजकोट, गुजरात का रहने वाला है। उसके नाम और पते की पुष्टि की जा रही है। उसके दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

बुधवार की सुबह को मुख्यमंत्री आवास पर साप्ताहिक जनसुनवाई चल रही थी, इसी दौरान यह अप्रत्याशित घटना घट गई। एक व्यक्ति परिसर में कार्यक्रम में पहुंचा। उसने सीएम को कुछ कागज दिए, इसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा, उसने मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया। साथ ही हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की। हमलावर ने मुख्यमंत्री के साथ गंभीर शारीरिक झड़प करने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन




वहीं, मामले में शुरुआत में सीएम को थप्पड़ मारने की बात सामने आई थी, बाद में यह बात सामने आई कि मुख्यमंत्री को पत्थर फेंकर मारने का प्रयास किया गया था। वहीं, घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ चश्मदीद भी सामने आए हैं।

'वह व्यक्ति बोल रहा था और उसने अचानक थप्पड़ मार दिया'
जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमले की चश्मदीद सामने आई है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद चश्मदीद अंजलि ने कहा कि "यह गलत है। जनसुनवाई का अधिकार सभी को है। अगर कोई धोखेबाज उन्हें थप्पड़ मार सकता है, तो यह बहुत बड़ी बात है, मैं वहीं थी। वह व्यक्ति बोल रहा था और उसने अचानक थप्पड़ मार दिया। पुलिस उसे ले गई है।
 

जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला को लेकर शख्स शैलेंद्र कुमार ने कहा कि मैं उत्तम नगर से सीवर की शिकायत लेकर आया था। जब मैं गेट पर पहुंचा तो अफरा-तफरी मची थी, क्योंकि मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा गया था। यह गलत है। 

 
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी होने का दावा करने वाले सुरेश खंडेलवाल ने कहा कि मैं यहां पहुंचा और इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री बाहर आईं। उन्होंने लोगों से मिलना शुरू कर दिया। वह (आरोपी) मौके की तलाश में था और उसने उन पर हमला कर दिया। यह सुबह 8.05-8.10 बजे के आसपास हुआ। पुलिस उसे ले गई।
 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें