फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू

Mon, 02 Sep 2019 02:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय में सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2019-20 की केंद्रीयकृत प्लेसमेंट प्रक्रिया सोमवार से शुरू होने जा रही है। इसमें हिस्सा लेने के लिए विद्यार्थी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। 

विज्ञापन


पंजीकरण कराने के बाद अंतिम वर्ष के स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थी प्लेसमेंट प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर के पहले व दूसरे वर्ष के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप की सुविधा रहेगी। इंटर्नशिप के लिए पंजीकरण प्रक्रिया नि:शुल्क रहेगी, जबकि सामान्य-ओबीसी वर्ग के छात्रों को 100 का भुगतान करना होगा।

सीपीसी अधिकारियों के अनुसार, विद्यार्थी प्लेसमेंट व इंटर्नशिप में हिस्सा लेने के लिए  http:placement.du.ac.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। डीयू के एसओएल (स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग) व नॉन कॉलेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) के विद्यार्थी भी पंजीकरण कर सकते हैं, लेकिन वह प्लेसमेंट में हिस्सा नहीं ले सकते। उनका डाटाबेस कंपनी की जरूरत के हिसाब से भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


ई-मेल के माध्यम से एक लॉग इन आईडी बनाना होगा और ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरना होगा। आईडी तैयार होने पर उसका प्रिंट आउट लेकर विद्यार्थियों को अपना फोटो लगाकर इसे अपने विभागाध्यक्ष व कॉलेज प्रिंसिपल से प्रमाणित कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद अक्तूबर से प्लेसमेंट प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें