फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसका बेटा उसके साथ ऐसा करेगा ये तो उसने सोचा ही नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में नूंह के देवला नंगली के जोहड़ में तीन दिन से लापता बच्चे का शव मिलने से शुक्रवार को सनसनी फैल गई। नूंह थाना पुलिस ने पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


देवला नंगली के रहने वाले व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को 11 साल के बेटे के संदिग्ध हालत में लापता होने की शिकायत दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छानबीन की। इसी बीच शुक्रवार की शाम को गांव के जोहड़ में 11 वर्षीय बालक का शव मिला।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। पुलिस ने उसके पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को छानबीन के दौरान मरने वाले युवक के खानदान से ताल्लुक रखने वाले एक युवक के होने पर संदेह जताया गया है। पहली जांच में मरने वाले के साथ कुकर्म होने का अंदेशा जाताया गया। पोस्टमार्टम के बाद ही मामला सामने आएगा।
विज्ञापन

मां को ही मार डाला सगे बेटे ने

गुड़गांव में छह दिन पहले सोहना की पहाड़ी में महिला की हत्या के बाद फेंके गए शव के मामले में पुलिस ने उसके बेटे व भतीजे को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस ने एक दिन की रिमांड पूरी होने के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां पर उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
 
भोंडसी थाना क्षेत्र के रायसीना गांव में 55 वर्षीया महिला की हत्या के मामले में उसके बेटे व भतीजे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या का कारण बेटे की ओर से कर्ज चुकाने के लिए मां की ओर से मकान बेचने से मना करना बताया है।

इकलौते बेटे सतीश ने अपने ही चचेरे भाई छतर से 30 हजार रुपये उधार लिए थे। जिसे चुकाने के लिए वह अपना मकान बेचना चाहता था। मां ने मना कर दिया जिसके बाद उसने चचेरे भाई के साथ मिल कर हत्या को अंजाम दिया।

सबूत नष्ट करने के लिए उसने महिला के सिर के बाल भी छिल दिए। जिससे शव की पहचान करने में परेशानी आ रही थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया।

उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग रेजर व अन्य औजार बरामद किया है। भोंडसी थाना प्रभारी आनंद के अनुसार, आरोपियों को शुक्र वार को अदालत में पेश किया गया। जहां पर अदालत ने उन्हें 14 की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें