फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से मना किया तो की हैरान करने वाली हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के नबी करीम इलाके में शराब पीने से मना करने पर तीन युवकों ने एक हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल की जमकर पिटाई कर दी। हेड कांस्टेबल ने किसी तरह से थाने में घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों ने तीनों युवकों को धर दबोचा। नबी करीम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, नबी करीम थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सुभाष बृहस्पतिवार देर रात पीसीआर कॉल पर सिपाही सोमवीर के साथ कुतुब रोड गए थे। वहां से वापस आने पर उन लोगों ने चौकी वाली गली में तीन युवकों को सरेआम शराब पीते हुए देखा। तीनों युवक शराब पीने के साथ-साथ शोर मचा रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

पहले की गालीगलौच फिर की पिटाई

हेड कांस्टेबल ने युवकों को शोर मचाने से मना किया तो तीनों ने सुभाष के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। जब दोनों पुलिसकर्मियों ने इसका विरोध किया तो युवकों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। सुभाष ने किसी तरह से घटना की जानकारी थाने में थी।

सूचना मिलने के बाद थाने से एक सब इंस्पेक्टर सिपाही जगदीश के साथ मौके पर पहुंचा और तीनों युवकों को काबू किया। तीनों की पहचान कीर्ति नगर निवासी राहुल बजाज, रमेश नगर निवासी भरत और मानिक आनंद के रूप में हुई।

पुलिस ने तीनों युवकों का मेडिकल करवाया। जिसमें आरोपियों के शराब पीने की पुष्टि हो गई। पुलिस ने बताया कि तीनों युवक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें