फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 जनवरी को घर से निकलने से पहले पढ़ें खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद से आने जाने वाले सभी बसें मोहन नगर की तरफ मोड़कर वजीराबाद पुल के लिए भोपरा चुंगी से मोड़ दिया जाएगा। हरियाणा आदि जगहों से बाहरी राज्यों से आने वाले बसें सराय काले खां पर खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन


बदरपुर की तरफ से बाहरी राज्यों से आने वाले बसें सराय काले खां पर खत्म हो जाएंगी। एनएच-24 से आने वाली बसें रोड नंबर 56 से राइट टर्न लेकर आनंद विहार बस अड्डे पर खत्म हो जाएंगी।

मेट्रो ट्रेन
केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन सुबह छह बजे से 12 बजे तक बंद रहेंगे। पटेल चौक और रेसकोर्स मेट्रो सुबह पौने नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर यात्री लाइन दो से लाइन छह को बदल सकेंगे।
विज्ञापन


भारी और हल्के वाहन नहीं चल सकेंगे
भारी और हल्के व्यवसायिक वाहन सरायकाले खां से आईएसबीटी तक 26 जनवरी की सुबह 7:30 बजे से लेकर डेढ़ बजे तक नहीं चलेंगे।

गणतंत्र दिवस को लेकर यातायात व्यवस्था

गणतंत्र दिवस की परेड 26 जनवरी की सुबह 9:50 पर शुरू होगी। जबकि राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह सुबह 9 बजे शुरू हो जाएगा।

परेड यहां से शुरू होकर राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, डब्ल्यू प्वाइंट (तिलक ब्रिज), बहादुरशाह जफर मार्ग, आरसी अग्रवाल चौक क्रॉसिंग, सुभाष मार्ग, रेड फोर्ट चौक होते हुए लाल किला मैदान पहुंचेगी।

दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) अनिल शुक्ला के अनुसार कौटिल्या मार्ग, कमल अतातुर्क मार्ग, औरंगजेब रोड, क्यू प्वाइंट हनुमान रोड, एसबी मार्ग, मथुरा रोड, भगवान दास रोड, फिरोजशाह रोड गोलचक्कर विंडसर प्लेस गोल चक्कर, अशोका रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग, मदर टरेसा क्रिसेंट मार्ग व सरदार पटेल मार्ग पर आने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।

परेड को देखने आने वाले और इस इलाके में रहने वाले लोगों के लेवल लगे वाहनों को ही सुबह 6 बजे से 12 बजे तक प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। आमंत्रण पत्र के पीछे दिए गए रूट को देखकर ही वह अपने वाहनों को पार्क कर सकेंगे।

पार्क एंड राइड की सुविधा

गणतंत्र दिवस के विशेष लोगों के लिए पार्क एंड राइड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। निदेशक स्तर के अधिकारी, सर्विस आफिसर, वार विडो, स्वतंत्रता सेनानी और एमएलए इन जगहों पर वाहनों को पार्क कर पार्क एंड राइड की सुविधा ले सकते हैं।

ये जगह हैं सेंट्रल सिविल सर्विसेज स्पोर्ट्स एंड कल्चरल बोर्ड ग्राउंड के फुटबाल ग्राउंड, पालिका की अंडर ग्राउंड पार्किंग में वाहनों को खड़ी कर डीटीसी की शटल बस सेवा ले सकते हैं। समारोह खत्म होने के बाद लोग शटल बस सेवा से पार्किंग स्थल तक वापस जा सकते हैं।

रिंग रोड, भैंरो रोड, मथुरा रोड, एस भारती मार्ग, साउथ एंड रोड, पृथ्वी राज रोड, सफदरजंग रोड, कमल अतातुर्क मार्ग, पंचशील मार्ग, सिमॉन बुलवर्ड मार्ग व अपर रिज रोड। इसके अलावा रिंग रोड, भैंरो रोड, मथुरा रोड, लोधी रोड, अरविंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, तीन मूर्ति मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट मार्ग, पार्क स्ट्रीट, शंकर रोड, रिंग रोड।

तीसरा रास्ता रिंग रोड, बुलवर्ड मार्ग, वर्फ खाना चौक, रानी झांसी रोड, फैज रोड व देशबंधु गुप्ता रोड आदि जगह होकर जा सकते हैं। उत्तरी दिल्ली की तरफ से झंडेवालान होकर रानी झांसी रोड, देशबंधु गुप्ता रोड, शीला सिनेमा रोड, पुल बंगश होकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जा सकते हैं।

कैसे जाएं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, आईपी फ्लाईओवर राजघाट रिंग रोड होकर उत्तर से दक्षिण जा सकते हैं। अरविंदो चौक, सफदरजंग रोड, कमल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट, आरएमएल गोलचक्कर, बाबा खड़क सिंह मार्ग के अलावा पृथ्वीराज रोड, राजेश पायलेट मार्ग, सुब्रमणयम मार्ग और मथुरा रोड होकर जा सकते हैं।

दक्षिण दिल्ली से आने वाले लोग मदर टेरेसा क्रिसेंट, राममनोहर लोहिया गोल चक्कर, बाबा खड़क सिंह मार्ग, कनॉट प्लेस का बाहरी सर्किल, चेम्सफोर्ड रोड। पहाड़गंज साइड व मिंटो रोड साइड से भवभूति मार्ग से अजमेरी गेट तक जा सकते हैं।

उत्तरी दिल्ली की तरफ के लोग झंडेवालान गोल चक्कर, रानी झांसी रोड से लेफ्ट टर्न लेकर देशबंधु गुप्ता रोड, शीला सिनेमा रोड, यहां से लेफ्ट टर्न लेकर पहाड़गंज पुल से नीचे होकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जा सकते हैं।

पूर्वी दिल्ली से आने वाले लोग बुलवर्ड मार्ग, आईएसबीटी पुल से रानी झांसी रोड, झंडेवालान, डीबीजी रोड, शीला सिनेमा रोड व पहाड़गंज पुल होकर जा सकते हैं।
विज्ञापन

कैसे जाए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन

दक्षिण दिल्ली से रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां रोड, राजघाट, यमुना बाजार, लेफ्ट लेकर एसपी मुखर्जी मार्ग, छाता रेल, कोडिया पुल होकर जा सकते हैं। उत्तरी दिल्ली से बुलवर्ड रोड, मोरी गेट गोल चक्कर, मोरी गेट बाजार, पुल दुफरीन, लेफ्ट लेकर एसपी मुखर्जी होकर जा सकते हैं।

सिटी बसें यहां से हो जाएंगी खत्म
सिटी बसें कृष्णा मेनन मार्ग, त्यागराज मार्ग, पार्क स्ट्रीट, आराम बाग रोड, कमला मार्केट गोल चक्कर, दिल्ली सचिवालय, प्रगति मैदान, हनुमान मंदिर, निगम बोध घाट, बुध विहार, मोरी गेट व आईएसबीटी पर खत्म हो जाएंगी।

एनसीआर क्षेत्र से आने वाली बसें कैसे जाए दिल्ली में गंतव्य तक
गाजियाबाद से शिवाजी स्टेडियम जाने वाले बसें एनएच-24, रिंग रोड, राइट टर्न लेकर भैरों मार्ग होकर बस टर्मिनल भैंरो मार्ग पर खत्म हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें