फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी की रायशुमारी से कांग्रेस बनाएगा घोषणापत्र

Sun, 30 Nov 2014 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस भी आम जनता से राय लेकर घोषणा पत्र तैयार करेगी। यही नहीं घोषणा पत्र को अंतिम रूप देने से पहले पार्टी विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों से भी मशविरा करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को घोषणा पत्र व प्रचार समिति की अलग-अलग बैठक हुई। जहां पार्टी की प्रचार की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि घोषणा पत्र को अंतिम रुप देने से पहले विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले समूहों व आम जनता के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं से भी राय मशवरा किया जाएगा। घोषणा समिति के अध्यक्ष डॉ. एके वालिया व प्रचार समिति के अध्यक्ष हारून यूसुफ ने समिति के सभी सदस्यों को लिखित रूप से अपनी राय व सुझाव देने का आग्रह किया।

दो घंटे तक चली बैठक में पार्टी ने यह भी तय किया है कि दिल्ली के सभी पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, निगम पार्षदों व निगम का चुनाव लड़ चुके उम्मीदवारों और  पूर्व जिला अध्यक्षों की कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी जल्द ही एक उपसमिति का गठन करेगी। यह कमेटी अन्य विपक्षी पार्टियों के चुनावी वायदे पर मुखर होगी। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने बताया कि पार्टी जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं करेगी। घोषणा पत्र में भाजपा व आम आदमी पार्टी के वादे को भी सिलसिलेवार उजागर किया जाएगा। इस कार्य को अंजाम एक उपसमिति देगी जिसका गठन जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें