फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑड ईवन के पहले दिन मेट्रो ने दिया धोखा, तार टूटने से ट्रेनों का संचालन बंद

Fri, 15 Apr 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : ANI
दिल्ली मेट्रो की अब तक सबसे बड़ी तकनीकी खामी के चलते दिल्ली वालों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। कश्मीरी गेट से शास्त्री पार्क के बीच शुक्रवार दोपहर 12:37 बजे ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिसिटी वायर) चार स्थानों से टूट गया। इसके चलते रेड लाइन दोपहर 1:30 बजे तक ट्रेनें पूरी तरह ठप रहीं, जबकि पूरे रूट पर करीब छह घंटे बाद मेट्रो से बाधित रही। यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो में इस लाइन पर डेढ़ बजे दो लूप पर ट्रेन सेवा शुरू की।
विज्ञापन

2 of 5
Red line metro
कश्मीरी गेट से दिलशाद गार्डन के बीच सिंगल ट्रैक पर और तीस हजारी से रिठाला मेट्रो स्टेशन के बीच सामान्य रूप से ट्रेनें मिलती रही। हालांकि कश्मीरी गेट से तीस हजारी के बीच कोई ट्रेनें करीब छह घंटों तक नहीं चलीं। सबसे अधिक दिक्कत गाजियाबाद से पूर्वी दिल्ली और कश्मीरी गेट की और आने-जाने वाले यात्रियों को हुई। दिल्ली मेट्रो की सबसे पुरानी लाइन दिलशाद गार्डन से रिठाला के बीच चलने वाली रेड लाइन पर दूसरे सम-विषम फॉर्मूले के पहले दिन यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। शाम 5:50 बजे तकनीकी खामी को दूर करने हुए मेट्रो ट्रेन सेवा सामान्य रूप से शुरू हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
Red line metro - फोटो : ANI
ड्राइवर ने ओएचई में चिंगारी निकलने के चलते मेट्रो ड्राइवर ने स्पीड कम कर ट्रेन को रोक दिया। कश्मीरी गेट के प्लेटफार्म से ट्रेन निकलकर शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन से थोड़ी दूर जाकर रुकी थी। ड्राइवर ने ट्रेन को धीरे-धीरे आगे सरकाते हुए स्टेशन तक पहुंचाया। इसके बाद यात्रियों को उतार दिया गया। मेट्रो प्रबंधन ने तकनीकी खामी को ठीक करने के लिए चार डिपो के इंजीनियर को ठीक करने के लिए बुलाया। नजफगढ़ डिपो, सरिता विहार डिपो, शास्त्री पार्क डिपो, खैबर पास डिपो, सुल्तानपुर, मुंडका डिपो व यमुना डिपो के करीब तीन दर्जन से अधिक इंजीनियर ने कड़ी मशक्कत करते हुए सबसे बड़ी तकनीकी खामी को सवा छह घंटे में ठीक कर दिया।

4 of 5
Red line metro - फोटो : ANI
जांच के दौरान पता चला कि कश्मीरी गेट से शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के बीच चार जगह ओएचई टूटी थी। इंजीनियर के मुताबिक, किसी ट्रेन के गुजरने के दौरान पैंटोग्राफ और ओएचई के टकराने से चिंगारी निकली होगी। मेट्रो प्रबंधन ने दो लूप तीस हजारी से रिठाला मेट्रो स्टेशन और कश्मीरी गेट से दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन के बीच ट्रेन का संचालन करीब डेढ़ बजे शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Red line metro - फोटो : ANI
लूप शुरू करने में इसलिए देरी हुई, क्योंकि ट्रेन को ट्रैक से हटाने में समय लगा। इस दौरान तीस हजारी से रिठाला के बीच सामान्य मेट्रो ट्रेन सेवा यात्रियों को मिलती रही। लेकिन कश्मीरी गेट से दिलशाद गार्डन तक सिंगल ट्रैक पर ट्रेन चली। कश्मीरी गेट से दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन पहुंचने में ट्रेन को 18 मिनट का समय लगता है, इसलिए यात्रियों को 20 मिनट में ट्रेन की सुविधा मिल सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें