फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालकिला बम धमाका : चार आरोपी 10 दिन की एनआईए हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन डॉक्टर और एक मौलवी सहित अब तक सात गिरफ्तार
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट ने लालकिला बम धमाका मामले में गिरफ्तार तीन डॉक्टरों डॉ. मुजम्मिल शकील गनई, डॉ. अदील अहमद राठेर, डॉ. शाहीना सईद और मौलवी इरफान अहमद वागय को 10 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया है। सभी को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजू बजाज चांदना के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन

एनआईए अब तक इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सभी आरोपी जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा पकड़े गए एक सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल से जुड़े बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसी आत्मघाती बम धमाके से जुड़े सुराग जुटाने और अन्य संदिग्धों की तलाश में विभिन्न राज्यों में तलाशी अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें