फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: निजामुद्दीन स्टेशन पर नेपाली यात्रियों से अवैध वसूली के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल के कुछ यात्रियों ने टीटी, रेलवे कर्मचारी और सुरक्षा कर्मियों पर धमकाकर पैसे लेने के आरोप लगाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर नेपाली यात्रियों से अवैध वसूली और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। नेपाल लौट रहे कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि टीटी, रेलवे कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी उन्हें एग्जिट गेट पर रोककर पहचान पत्र व टिकट दिखाने के बावजूद धमकाते हैं और भारी जुर्माने के नाम पर पैसे वसूलते हैं। पीड़ितों ने नेपाल सरकार व भारतीय प्रशासन से तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है।
बंगलूरू और नासिक से लौट रहे यात्रियों ने बताया कि उनसे 5,000 रुपये प्रति व्यक्ति जुर्माने के तौर पर वसूले गए, जबकि उनके पास ऑनलाइन टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट, आधार कार्ड और नेपाली नागरिकता के कागज थे। अधिकारियों ने दूतावास पास या नेपाल पुलिस लेटर न होने का हवाला दिया और पैसे ले लिए।
विज्ञापन

नासिक से लौटे यात्रियों के अनुसार चार लोगों से करीब 6,000 रुपये वसूले गए और दो महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। उनका आरोप है कि नेपाली पहचान मिलते ही रेलवे अधिकारी रोक लेते हैं, धमकाकर वसूली करते हैं और कई बार सामान भी जब्त कर लेते हैं।
विज्ञापन

पीड़ितों के मुताबिक इस तरह की घटनाओं के कारण वे भारतीय ट्रेनों में यात्रा करने से डरने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें