सुरक्षा एजेंसियों की ओर से रेड अलर्ट का संकेत दिए जाने के बाद डीएमआरसी ने पूरे मेट्रो रेल नेटवर्क पर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। सभी मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।
समय-समय पर निरीक्षण के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। डीएमआरसी का कहना है कि जब तक सुरक्षा एजेंसियां रेड अलर्ट हटाने से संकेत नहीं देतीं, पूरे मेट्रो रेल नेटवर्क पर रेड अलर्ट जारी रहेगा।
यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी ने दिल्ली मेट्रो में बुधवार शाम 6 बजे से अलर्ट जारी किया। मेट्रो स्टेशन स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों को भी चौकस रहने के निर्देश दिए हैं। प्लेटफार्म और मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग के निरीक्षण करने और हर दो घंटे में इसकी रिपोर्ट कंट्रोल रूम को देने को कहा गया है।
डीएमआरसी ने यात्रियों से भी अपील की है कि अगर उन्हें मेट्रो स्टेशनों, स्टेशन परिसर या मेट्रो पार्किंग में कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो वह इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दें।