फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक तनाव के बीच दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में रेड अलर्ट

Wed, 27 Feb 2019 09:17 PM IST
शाहरुख खान भाषा, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों की ओर से रेड अलर्ट का संकेत दिए जाने के बाद डीएमआरसी ने पूरे मेट्रो रेल नेटवर्क पर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। सभी मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।  
विज्ञापन


समय-समय पर निरीक्षण के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। डीएमआरसी का कहना है कि जब तक सुरक्षा एजेंसियां रेड अलर्ट हटाने से संकेत नहीं देतीं, पूरे मेट्रो रेल नेटवर्क पर रेड अलर्ट जारी रहेगा। 

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी ने दिल्ली मेट्रो में बुधवार शाम 6 बजे से अलर्ट जारी किया। मेट्रो स्टेशन स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों को भी चौकस रहने के निर्देश दिए हैं।  प्लेटफार्म और मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग के निरीक्षण करने और हर दो घंटे में इसकी रिपोर्ट कंट्रोल रूम को देने को कहा गया है।  
विज्ञापन


डीएमआरसी ने यात्रियों से भी अपील की है कि अगर उन्हें मेट्रो स्टेशनों, स्टेशन परिसर या मेट्रो पार्किंग में कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो वह इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दें।
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, 47 विमान निरस्त

पाकिस्तान हवाई क्षेत्र में अनिश्चित समय तक बंद रहने के कारण सुबह के वक्त दिल्ली एयरपोर्ट से भी विमानों का संचालन प्रभावित रहा। दिल्ली एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया था। विमानों के संचालन प्रभावित होने के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी की स्थिति रही। हालांकि बाद में भारत के अन्य एयरपोर्ट को भी विमान संचालन के आदेश दे दिए गए।

दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों के संचालन बंद होने से 47 से अधिक विमान निरस्त कर दिया गया। इनमें 25 विमान दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले थे। 22 विमानों को अन्य एयरपोर्ट से दिल्ली एयरपोर्ट आना था। दूसरे एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं मिलने के कारण दो घरेलू व दो अंतरराष्ट्रीय विमानों को दिल्ली एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। 

सुबह के वक्त कई यात्रियों को बोर्डिंग पास दे दिए गए। यात्री विमान में बैठने ही जा रहे थे तो अचानक से विमान को निरस्त कर दिया गया। जबकि उनकी चेकिंग भी हो गई थी। जम्मू की विमान रद्द होने के बाद सभी यात्रियों को समान वापस कर दिया गया।  इसी तरह चीन जाने वाले यात्रियों को भी दिल्ली एयरपोर्ट पर परेशान होना पड़ा।

रेल व एयर इंडिया ने भी तैयारी की
युद्ध की आशंका को देखते हुए रेलवे व एयर इंडिया ने भी अपने तरफ से तैयारी कर रहा है। एयर इंडिया के चौपर व एयरक्राफ्ट को स्टैंड बाय में रखा गया है। उधर, रेलवे ने अपने कैटोनमेंट स्टेशनों को हाई अलर्ट पर रखा है। जरूरत के वक्त ट्रेन सेना के हथियार व सैनिकों को लेकर बार्डर तक जाते हैं। ट्रेनों से टैंक भी भेजे जाते है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें