फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए सीरियल किलर और रेपिस्ट रवींद्र कुमार की पूरी कहानी

Mon, 20 Jul 2015 06:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मासूमों के साथ दुष्कर्म, कुकर्म व हत्या करने वाला दरिंदा रविन्द्र कुमार नशा करते ही हैवान बन जाता था। नशा करते ही उस पर घिनौनी करतूत करने की सनक सवार हो जाती थी। उसके सामने जो भी मासूम (लड़की या लड़का) आता था उसे उठा लेता था।
विज्ञापन


जब-जब वह नशा करता था वह वारदात करता था। आरोपी गांजा, शराब और स्लोचन का नशा करता था। कई बार वह तीनों चीजों का नशा एक साथ करता था।

आरोपी रविवार शाम तक 24 वारदातें करने की बात स्वीकार कर चुका है। करीब सभी-सभी वारदातों में इसने मासूमों की हत्या करने की है। आरोपी धीरे-धीरे वारदातों का खुलासा कर रहा है।
Trending Videos

कुकर्म के बाद मासूम रोता था तो गला दबाकर मार देता था रवींद्र

उसने ज्यादातर वारदातें दिल्ली, हरियाणा के फरीदाबाद, उत्तरप्रदेश के नोएडा, गंजदूदूवारा, बंदायू और सिकंदराराव में की है। बाहरी जिला डीसीपी विक्रमजीत ने बताया कि आरोपी की काउंसलिंग कराई जाएगी।

आरोपी का साइकोजिकल प्रोपाइल तैयार किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर आरोपी रविन्द्र कुमार की ब्रेन मैपिंग कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी धीरे-धीरे वारदातो को खुलासा कर रहा है।

डीसीपी विक्रमजीत ने इस बात की पुष्टि की है कि आरोपी नशे में वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी मासूमों केसाथ दुष्कर्म व कुकर्म करता था समय मासूम जब रोने लग जाता तो वह उन्हें मुंह दबाकर मार देता था और फिर उसकेसाथ घिनौनी हरकतें करता था।

संगीन अपराधों की छानबीन जारी

इस समय ये नहीं देखता था कि मासूम मर गया है या नहीं। डीसीपी विक्रमजीत ने बताया कि दिल्ली पुलिस की एक टीम नोएडा गई थी। आरोपी ने नोएडा में सेक्टर-73 और 76 में वारदातों को अंजाम दिया था।

पुलिस ने वहां पहुंचकर उन जगहों की पहचान कर ली है। बेगमपुर थाना पुलिस दरिंदे रविन्द्र कुमार को लेकर रविवार को कंझावला(यहां दो वारदातें कर रखी है), मुंडका, समयपुर बादली, विजयविहार, बेगमपुर(दो वारदातें) समेत छह जगहों पर ले गई थी।

आरोपी ने जगह की पहचान कर ली है। पुलिस को पीड़ित परिवार भी मिल गए हैं।

इन जगहों पर क्यों जाता था रवींद्र?

दिल्ली- आरोपी रविन्द्र कुमार का परिवार उत्सव विहार, बेगमपुर में रहता है। परिवार में चार भाई और माता मंजू देवी व पिता ब्रहनंद है। आरोपी बचपन से ही दिल्ली में रहता है।

इसका परिवार मूलरूप से गंजडुडबारा,कासगंज का रहने वाला है। इसका परिवार बहुत पहले ही दिल्ली आ गया था। इसका जन्म दिल्ली में हुआ था। इसने ज्यादातर वारदातों दिल्ली में व दिल्ली केबाहरी जिले में की है।

नोएडा- आरोपी रविन्द्र के कुछ रिश्तेदार नोएडा में रहते हैं। अत: ये नोएडा जाता रहता था। नोएडा में वह मजदूरी करता था और वहां रहता था। नोएडा में इसने सेक्टर 73 और 76 में वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

यहां तलाशता था शिकार

फरीदाबाद- फरीदाबाद में रविन्द्र के मामा रहते हैं। आरोपी मामा के पास जाता रहता था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने फरीदाबाद में कई वारदातें की हैं।

गंजडुडबारा, कासगंज- आरोपी मूलरूप से यहीं का रहने वाला है। मगर अब उसका परिवार वहां नहीं रहता है। गंजदूदबारा के नूरपुर गांव में इसकी मौसी मुन्नी रहती है। ये मौसी के पास जाता रहता था। बताया जा रहा है कि इसने गंजदूदबारा व आसपास के इलाकों में पांच वारदातें की है।

नूरपुरगांव, कासगंज- कासगंज रोड पर बिरारपुर गांव में इसकी बुआ कृपा देवी रहती है। ये बुआ के पास जाता रहता था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने यहां पर भी वारदात करने की बात स्वीकार की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें