फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसाहड़ा में रवि की पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल, अब किसके सहारे कटेगी जिंदगी

Thu, 06 Oct 2016 04:49 PM IST
अरविंद सिंह/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बिसाहड़ा में बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इकलाख हत्याकांड में आरोपी रवि की मौत के बाद उसकी डेढ़ साल की बेटी साक्षी को यह भी नहीं मालूम कि आखिर उसके घर के सामने इतने लोग जमा क्यों हैं। इस बात से भी अंजान है कि उसकी मां और दादी इतना रो क्यों रही हैं।
विज्ञापन


वह कभी मां की गोद में बैठकर उसके आंसू पोंछने लगती है तो कभी दादी के पास जाकर आंसुओं की धार को रोकने की कोशिश करती है। तीन साल पहले रवि की शादी गांव लालगढ़ी बुलंदशहर निवासी पूजा से हुई थी।

बिसाहड़ा कांड के वक्त साक्षी छह माह की थी। रो-रोकर पूजा ने बताया कि तीन दिन पहले ही उनसे मिलकर आई थी। वे कह रहे थे कि तबीयत ठीक नहीं है। यहां इलाज नहीं हो रहा। बाहर ले जाकर इलाज कराने के लिए कह रहे हैं तो कोई सुन नहीं रहा।
विज्ञापन


बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित पूजा को नहीं सूझ रहा कि आगे की जिंदगी कैसे कटेगी। आसपास बैठी महिलाएं अकस्मात बोल पड़ती हैं कि रवि के परिवार की आर्थिक हालत बड़ी दयनीय है। रवि मोजर बियर में सिक्योरिटी गार्ड था। उसके पिता पल्लेदारी करते हैं। 
विज्ञापन

समझौते के लिए सऊदी अरब से आया फोन

बिसाहड़ा में बवाल - फोटो : अमर उजाला
रवि के बड़े भाई की आमदनी भी बहुत कम है। खेती की जमीन भी नहीं हैं। रवि के रहते हुए ही खर्च चलाना मुश्किल हो रहा था, ऊपर से पिता ने घर के खर्च और रवि की रिहाई की पैरवी के लिए चार से पांच लाख रुपये कर्ज ले रखा है। 

यह सब अब कौन चुकाएगा। उन्होंने रवि के परिवार को सरकार से आर्थिक मदद और एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग की। इधर, रवि की रिहाई के लिए अनशन कर रहीं मां निर्मला भी बेटे की मौत के बाद टूट चुकी हैं। 

वे रवि की मौत के लिए जेल प्रशासन को जिम्मेदार मान रही हैं। उनका कहना है कि जेल में रवि की पिटाई हुई, इसी से उसकी मौत हुई। वहीं बहन की आंखें भी रो-रोकर सूख चुकी हैं। 

समझौते के लिए सऊदी अरब से फोन
दोपहर करीब 2:30 बजे साध्वी हरसिद्धि गिरी के पास मोबाइल नंबर 4300000007 से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह सऊदी अरब से बोल रहा है। 

उसने साध्वी से कहा कि इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा दो। साध्वी के मुताबिक कि कॉल करने वाले शख्स ने बताया कि वह इंटरनेट कॉल कर रहा है, लेकिन नाम बताने से पहले ही फोन डिस कनेक्ट हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें