फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव में जमकर चल रही हैं रेव पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी और आसपास के इलाकों में युवा ड्रग्स जैसे खतरनाक नशे की चपेट में आ रहे है। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की तरफ जारी हुए आंकड़ों में सामने आया कि बीते तीन महीने में दिल्ली-एनसीआर में 1520 किलो ड्रग्स की खेप पकड़ी जा चुकी है जो अबतक की सबसे बड़ी खेप मानी जा रही है।
विज्ञापन


इस खुलासे के बाद एनसीबी भी दिल्ली-एनसीआर में होने वाली ऐसी पार्टियों पर पैनी नजर रखे हुए है। बीते कुछ सालों में दिल्ली-एनसीआर में रेव पार्टी के आयोजन के भंडाफोड़ के बाद भी इन हाईप्रोफाइल पार्टियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

एनसीबी की तरफ ने इस साल की कार्रवाई में सामने आया कि बीते तीन महीने में दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी करते हुए कुल 1528 ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन


इन रेव पार्टियों में लेसर्जिक एसिड डाइमएथिलमाइड (एलएसडी) का खतरनाक नशा किया जा रहा है। बिना रंग और बिना स्वाद वाले इस ड्रग्स को छोटी सी मात्रा में लेने पर भी खतरनाक नशा होता है। जिसके चलते युवा इसका सबसे ज्यादा सेवन करते है।
विज्ञापन

बीते साल के मुकाबले 380 फीसदी पकड़ी गई बड़ी खेप

विशेषज्ञों के अनुसार रेव पार्टियों में कागज के ऊपर और पेय पदार्थ में भी इसका सेवन किया जा रहा है जिसके बाद कई घंटों तक इसका असर रहता है। एनसीबी की तरफ से पिछले साल 380 किलो ड्रग्स पकड़ी थी जबकि 2012 में 200 किलो मात्रा पकड़ी गई थी।

बीते तीन महीनों में 380 फीसदी की हुई बढ़ोतरी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवा इस खतरनाक नशे की तरफ आकर्षित हो रहे है। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सुरक्षा के लिहाज से एनसीआर में ऐसी पार्टियों का लगातार आयोजन हो रहा है।

जिसमें कई नामी होटलों और फार्म हाउस में धड़ल्ले से इसका आयोजन किया जा रहा है। इतना ही नहीं इसके लिए सोशल साइट के जरिये युवाओं को बुलाया जाता है जिसमें मोटी फीस वसूली जाती है। इसके बाद सरकार भी इस नशे के कारोबार पर अकुंश लगाने के लिए काम  कर रही है।

सोमवार को गुड़गांव के हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (हिपा) में शुरु हुई ड्रग ट्रैफिकिंग में पहुंचे नेशनल अकादमी ऑफ कस्टमज, एक्साइज तथा नारकोटिक्स (नेशन) के महानिदेशक डॉ. जी श्रीकुमार मैनन ने बताया कि इस नशे को लेकर युवा सबसे ज्यादा आकर्षित हो रहे है। इसे लेकर सरकार भी सख्त कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब के बाद दिल्ली-एनसीआर में भी इसका कारोबार तेजी से फल फुल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें