फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'घुसपैठिए हैं सांसद राव इंद्रजीत सिंह'

Sun, 02 Feb 2014 05:28 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी छोड़ने की घोषणा कर चुके गुड़गांव के सांसद राव इंद्रजीत सिंह अभी 13 फरवरी को भाजपा ज्वाइन करेंगे। मगर उनके आने से पहले ही पार्टी के अंदर विरोध के स्वर उठने लगे हैं।
विज्ञापन


ऐसा सेक्टर-47 सामुदायिक भवन में शनिवार को आयोजित प्रदेशस्तरीय सम्मेलन में दिखा। इस मौके पर विजय यादव ने उन्हें घुसपैठिया करार देते हुए कहा कि राव इंद्रजीत सिंह के भाजपा में घुसपैठ को रोकने की जरूरत है।

हरियाणा प्रदेश भाजपा संवाद सेल के सह-संयोजक विजय यादव की अध्यक्षता में यह सम्मेलन हुआ। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा भाजपा हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष राव नरवीर सिंह और जिला अध्यक्ष तेजपाल तंवर भी मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के सांसद हैं, जिसने देश की जनता को छला है। ऐसे लोगों को पार्टी में नहीं आने देना चाहिए।

अगर ऐसा हुआ तो पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं का उत्साह कम होगा। उन्होंने कहा कि अधिकतर वरिष्ठ नेता राव इंद्रजीत सिंह के पार्टी में आने देने के पक्ष में नहीं हैं।
विज्ञापन


वह खुल कर बोल नहीं पा रहे हैं। मगर हाईकमान को कार्यकर्ताओं की भावनाओं को गंभीरता से लेने की जरूरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें