फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले से हार नहीं निकाला, तो गला ही रेतने लगे वो बदमाश

Sun, 02 Feb 2014 05:23 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
साकेत में शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक ज्वेलर की पत्नी का गला रेतकर लूटपाट की। गंभीर हालत में पुष्पा गोयल (52) को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने नौकरानी के बेटे और उसके दोस्त पर वारदात करने का शक जताया है।

पुलिस के मुताबिक पुष्पा परिवार के साथ बी-55, साकेत में रहती है। पति की इलाके में ज्वेलरी की शॉप है। शनिवार दोपहर को पुष्पा घर में अकेली थी।

इस बीच बदमाशों ने घर पर धावा बोल दिया और लाखों रुपये के जेवरात व नगदी लूट ली। उसके बाद बदमाश पुष्पा के गले में पहनी हुई ज्वेलरी भी छीनने का प्रयास करने लगे। इसी बीच एक दूसरे बदमाश ने पुष्पा के गले पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


शाम करीब 6:15 बजे परिवार के लोग आए तो घटना का पता चला। पुलिस को सूचना देने के बाद पीड़िता को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें