फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस जीनियस के टैलेंट की कायल हुई दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कठिन गणितीय गणनाओं को चुटकियों में हल कर लिम्का बुक में नाम दर्ज कराने वाले राशिद बेग ने देशभर में गाजियाबाद का नाम रौशन किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को बाल दिवस पर राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राशिद को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार ‘असाधारण उपलब्धि-2014’ से सम्मानित किया। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से सम्मान स्वरूप राशिद को 10 हजार रुपये, सिल्वर मेडल और प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया।

डीपीएसजी इंटरनेशनल डासना के सातवीं के छात्र राशिद को गणित की कठिन से कठिन गणनाओं को हल करने में महारथ हासिल है। सामान्य ज्ञान में भी राशिद का कोई सानी नहीं है। पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते होनहार राशिद को डीपीएसजी इंटरनेशनल नि:शुल्क शिक्षा दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएस बनने की तमन्ना

राशिद बेग की ख्वाहिश आईएएस बनने की है। राशिद ने देश के पूर्व राष्ट्रपति डा. अब्दुल कलाम आजाद को रोल मोडल बताते हुए उनकी तरह विश्व में देश का नाम रौशन करने की बात कही। साथ ही पिता कज्जाफी बेग और स्कूल प्रिंसिपल प्रियंका मेहता व शिक्षिकाओं को सफलता का श्रेय दिया।

बहन को 2012 में मिला था पुरस्कार
हिफ्जा बेग भी डीपीएसजी इंटरनेशनल में पांचवीं की छात्रा है। हिफ्जा को भी 2012 में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। राशिद के पिता कज्जाफी बेग ने इसके लिए स्कूल प्रबंधन के साथ गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सांसद वीके सिंह और मेयर तेलूराम कांबोज का आभार व्यक्त किया। प्रिंसिपल डा. प्रियंका मेहता ने राशिद को बधाई दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें