फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जन्मदिन की पार्टी में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-बादली स्थित एक फार्महाउस की वारदात, मौके से मिले 22 खोखे
विज्ञापन

-गोली चलाने की आवाज सुनकर आस पास के लोगों ने दी पुलिस को सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
समयपुर बादली के सिरसपुर इलाके में मंगलवार की रात एक फार्महाउस में जन्मदिन की पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस को मौके से करीब 22 खोखे मिले हैं। गोलीबारी की आवाज सुनकर आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। जिले का कोई भी पुलिस अधिकारी इस घटना को लेकर कुछ भी कहने से बच रहा है। एक अधिकारी के मुताबिक पुलिस ने मामला दर्ज कर फार्महाउस मालिक दिलबाग, भतीजे मनीष और हिमांशु राणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को दिलबाग के भतीजे मनीष का जन्मदिन था। दिलबाग ने इसको लेकर फार्महाउस पर पार्टी रखी थी। जिसमें उसके भतीजे के कई दोस्त शामिल हुए थे। सभी पार्टी कर रहे थे। रात करीब 11.30 बजे पार्टी कर रहे लोग खुशी में ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगे। आस पास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनकर डर गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने वहां छानबीन की। इस दौरान पुलिस को वहां पर 22 खोखे मिले, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें