युवती के साथ किया दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
गाजियाबाद के गढ़ क्षेत्र के एक मोहल्लें में शादी में शामिल होने आई एक युवती का दिनदहाड़े अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लगभग चार घंटे बाद युवती के घर पहुंचने तथा आपबीति बताने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। वहीं पीड़िता के मेडिकल न कराने पर परिजनों ने रोष जताया।
गढ़ के एक मोहल्ले में रहने वाले एक परिवार में गुरुवार की दोपहर को शादी का आयोजन हो रहा था, जिसमें नगर के ही एक मोहल्ला निवासी युवती भी शादी में शामिल होने आ रही थी। पीड़िता के परिजनों के अनुसार रास्ते में बाइक लेकर खड़ा एक युवक शादी में गिफ्ट दिलाने का झांसा देकर युवती को अपनी बाइक पर बैठाकर अपहरण कर ले गया।
कुछ ही देर बाद जब परिजन शादी में शिरकत पहुंचे तो वहां बेटी के न मिलने पर परेशान हो गए। जिन्होंने आनन फानन में एक युवक पर युवती का अपहरण होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। परिजनों ने तुरंत आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी समेत दो युवकों ने दुष्कर्म किया है।
पुलिस से युवती के मेडिकल जांच कराने की मांग की गई थी लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि युवती के बयानों के आधार पर जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।