फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के पॉश इलाके में विदेशी महिला से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर एक बड़ी रेप की घटना सामने आई है।
विज्ञापन


राजधानी के पॉश इलाके में गिने जाने वाले करोलबाग के होटल में एक विदेशी महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। यह महिला कजाकिस्तान की निवासी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है। पीड़िता के बयान के आधार पर ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पहले से जानती थी आरोपी को पीड़िता

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार रात कजाकिस्तान की रहने वाली एक महिला से एक युवक ने करोलबाग के एक होटल में रेप किया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक महिला का जानने वाला था। आरोपी और पीड़ित महिला एक-दूसरे को पिछले दो साल से जानते हैं। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

हालांकि पुलिस ने इस मामले में एफआईआर अभी तक दर्ज नहीं की है। पुलिस महिला को मेडिकल जांच के लिए ले गई है जिसके बाद ही एफआईआर दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें