फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्याज न चुकाने पर दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सारन थाना क्षेत्र में कर्ज का ब्याज न चुकाने पर दलित युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती का आरोप है कि सूदखोर ने उस पर एक बच्चा पैदा करने का दबाव डाला और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


पीड़ित युवती ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायती पत्र देकर अपनी व्यथा बताई है। एसएचओ सारन ने बताया कि पत्र में युवती ने अपना और आरोपी का पता नहीं लिखा है, इस वजह से तफ्तीश में समय लग रहा है। दोनों की तलाश की जा रही है।

डबुआ चौकी क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय दलित युवती ने शुक्रवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का भरण पोषण करती है।
विज्ञापन

Trending Videos

ब्याज चुकाओ या बनाओ शारीरिक संबंध

कुछ दिन पहले उसे 15000 रुपये की जरूरत पड़ी तो उसकी एक सहेली ने गजराज भड़ाना से उसे कर्ज दिलवा दिया। युवती ने यह कर्ज ब्याज समेत चुका दिया।

फिर जरूरत पड़ने पर उसने गजराज से दोबारा 10000 रुपये लिए। युवती ने बताया कि उसने गजराज को मूलधन वापस कर दिया, लेकिन ब्याज लौटाने के लिए कुछ समय मांगा।

युवती ने बताया कि गजराज ने उसे अपने घर बुलाया और तुरंत ब्याज देने या फिर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन

दुष्कर्म का वीडियो बना करता रहा ब्लैकमेल

आरोप है कि गजराज ने उससे दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। युवती ने बताया कि गजराज ब्लैकमेल करने की धमकी देकर अब आए दिन उसे हवस का शिकार बनाता है।

यह भी आरोप है कि गजराज कहता है कि उसकी पत्नी को औलाद नहीं है, इसलिए उससे उसे एक बच्चा चाहिए। मना करने पर वह युवती को जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस पीड़ित युवती का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें