फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक सिटी में बने गड्ढे में गिरा मासूम

Tue, 20 May 2014 12:47 PM IST
अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बयाना गांव के पास बन रही हाईटेक सिटी की इमारत के एक गड्ढे में चार वर्षीय मासूम निहाल गिर गया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे लोग वहां पहुंचे।
विज्ञापन


लोगों की चीख-पुकार सुनकर निर्माण साइट पर काम कर रही जेसीबी मशीन से आनन-फानन में गड्ढा खोदकर बच्चे को निकाला गया। इस दौरान बच्चे के ऊपर मिट्टी गिर गई।

इस कारण बच्चे की हालत खराब हो गई। गड्ढे से निकालकर बच्चे को तुरंत कोलंबिया एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना सोमवार सुबह 9.30 बजे की है।

बच्चा अपने मजदूर माता-पिता के साथ निर्माण साइट पर रहता है। क्षेत्रीय नागरिक अरुण चंद्रा ने बताया कि बच्चे की मां चंदा और पिता काम पर गए हुए थे। जिस जगह बच्चा खेल रहा था, वहीं अर्थिंग के लिए गड्ढा बनाया गया था।
विज्ञापन


खेलते हुए बच्चा करीब पांच-छह फुट गहरे के गड्ढे में गिर गया। उसकी रोने की आवाज सुनकर आसपास इकट्ठा हो गए। हाईटेक सिटी के राजेश गर्ग ने मामले से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें