फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरोसे में लेने के बाद किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला सच

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी में सहकर्मी सुपरवाइजर ने धोखे से उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन


इस मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपी सुपरवाइजर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से उड़ीसा निवासी 19 वर्षीय पीड़िता ने एमजी रोड स्थित एक कार के शोरूम में आठ महीने पहले हाउसकीपिंग के लिए ज्वॉइन किया था।

यहां पहले से काम कर रहे उड़ीसा निवासी सुपरवाइजर मनोज से युवती की जान पहचान हो गई। दोनों की बोली-भाषा मिलने से युवती ने उस पर विश्वास कर लिया।
विज्ञापन

अकेला पा किया दुष्कर्म

आरोप है कि नौकरी के कुछ दिनों बाद एक दिन आरोपी ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, कुछ दिनों पहले युवती गर्भवती हो गई यह बात जब उसने आरोपी को बताई तो उसने गर्भपात कराने की सलाह दी।

युवती को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। मंगलवार रात युवती ने पुलिस से संपर्क करते हुए आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।

युवती की शिकायत के आधार पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपी मनोज के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें