थाना क्षेत्र के गांव में पुरानी रंजिश के चलते पांच साल की बच्ची की जूते के फीते से गला दबाकर हत्या कर दी गई। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बच्ची का शव गांव के ही एक खेत में पड़ा मिला। बच्ची के अंडरगारमेंट भी उतरे हुए थे।
ऐसे में हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। मृत बच्ची के परिजनों ने गांव के ही बाप-बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण कर हत्या करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बच्ची रविवार शाम चार बजे से लापता थी। उसके पिता व परिजनों ने आसपास तलाश की। सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने रविवार शाम को ही बच्ची की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। बच्ची के ताऊ ने बताया कि परिजनों ने बताया कि वह स्कूल नहीं जाती थी और आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ने जाया करती थी।