फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरोल पर बाहर आया दुष्कर्म का आरोपी, गिरफ्तारी से बचने के लिए बना भिखारी

Wed, 21 Aug 2019 01:13 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने किडनी के ऑपरेशन के लिए पेरोल लेकर फरार एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। वह पुरानी दिल्ली स्टेशन पर भिखारी बनकर रह रहा था। पेरोल जंप करने वाले एक अन्य बदमाश को भी दबोचा गया है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार, ओखला थानाध्यक्ष संदीप घई की देखरेख में ओखला चौकी प्रभारी दीपक पंवार ने संजय कॉलोनी, ओखला फेज-दो निवासी बदमाश कन्हैया (36) को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ डकैती, दुष्कर्म, आर्म्स एक्ट आदि के 21 मुकदमे हैं। वर्ष 2014 में दुष्कर्म के आरोप में कोर्ट ने उसे 7 वर्ष की सजा सुनाई थी। वह मंडोली जेल में था। 

ये भी पढ़ेंः फेसबुक पर दोस्ती कर पांच साल तक किया दुष्कर्म, शादी का दबाव बनाने पर युवक ने पीड़िता को पीटा
विज्ञापन


कोर्ट ने किडनी के ऑपरेशन के लिए उसे 6 सप्ताह की पेरोल दी थी। वह इसी साल 26 मार्च को जेल से बाहर आया। उसे 6 मई तक वापस जेल जाना था। कन्हैया पेरोल जंप कर गया। कोर्ट ने उसके गैरजमानती वारंट जारी कर दिए। मंडोली जेल ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम रख दिया। वह पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भिखारी बनकर रह रहा था। वह संजय कॉलोनी में स्थित अपना मकान बेचकर दिल्ली से भागने की फिराक में था। 

उधर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा की टीम ने सीवी रमन मार्ग से चेकिंग के दौरान तैमूर नगर निवासी मोहम्मद नूर जमाल उर्फ नूरू (34) को गिरफ्तार किया है। हत्या के मामले में उम्रकैद होने के बाद वह नवंबर, 2009 से जेल में था। पिता की मौत होन पर उसे चार हफ्ते का पेरोल मिला था। वह 12 जुलाई को जेल से आया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दी फांसी लगाकर जान, सुसाइड नोट में लिखा- पत्नी करती थी शक

तय तिथि 10 अगस्त को कोर्ट में सरेंडर के बजाय वह जामिया नगर में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर सरफराज शरिफ को धमका रहा था। पेरोल के दौरान ही उसने गिरोह बना लिया और दो साथियों संग 2 अगस्त को शारिफ के कार्यालय में जाकर उसे धमकाया। वह बड़ा हाथ मारकर बांग्लादेश भागना चाहता था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें