फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: फिल्म सिटी को यमुना एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए जल्द बनेंगे रैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो.....
विज्ञापन


-एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद अब अप्रैल में फिल्म सिटी का किया जाना है शिलान्यास
- कनेक्टिविटी की योजना में करीब 3.25 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान




रोहित शर्मा
यमुना सिटी। यमुना सिटी के सेक्टर-21 में बनने वाली फिल्म सिटी तक कनेक्टिविटी बढ़ाने का काम तेजी से शुरू होगा। यमुना एक्सप्रेस-वे से फिल्म सिटी की सीधी कनेक्टिविटी के लिए भाईपुर ब्रह्ननान गांव के अंडरपास के पास दोनों तरफ रैंप बनाए जाएंगे, जिससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मथुरा और आगरा से फिल्म सिटी पहुंचना आसान हो जाएगा। कनेक्टिविटी की इस योजना में करीब 3.25 करोड़ की लागत आने का अनुमान है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ ही फिल्म सिटी भी प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना में शामिल है। एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को पीएम कर चुके हैं। अब जल्द ही फिल्म सिटी का शिलान्यास कर निर्माण काम शुरू कर दिया जाएगा। यहां फिल्म स्टूडियो और सेट तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

अप्रैल में शिलान्यास की हो रही तैयारी

फिल्म सिटी का पहले चरण का निर्माण लगभग 86 एकड़ भूमि में 900 करोड़ की लागत से होगा। बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्रा.लि. के चेयरमैन और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने फिल्म सिटी का मानचित्र स्वीकृति के लिए यमुना प्राधिकरण को दिया था, जिसे पिछले साल ही स्वीकृति मिल गई थी। एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में बोनी कपूर ने बताया था कि 15 अप्रैल को इसके निर्माण के निविदा खुलेगी। अप्रैल में ही शिलान्यास के लिए सीएम योगी से समय लेने की बात भी की गई थी।
विज्ञापन



तीन-तीन लेन के होंगे रैंप
यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट से जेवर टोल की ओर जाने के दौरान भाईपुर ब्रह्ननान अंडरपास के एक किमी पहले रैंप से वाहन सर्विस रोड पर उतरेंगे। वहीं, नोएडा जाने के लिए दूसरी ओर अंडरपास के निकट वाहनों के चढ़ने के लिए रैंप बनाया जा रहा है। दोनों ओर रैंप की लंबाई 500-500 मीटर और चौड़ाई 11-11 मीटर होगी। दोनों तरफ रैंप तीन-तीन लेन में रैंप तैयार होंगे।


तेजी से पूरा होगा काम
काम शुरू होने के बाद इसे तेजी से पूरा किया जाएगा। इससे फिल्म सिटी, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दिल्ली, नोएडा समेत सभी बड़े शहरों से जुड़ेगा।
- राजेंद्र भाटिया, महाप्रबंधक, यमुना विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें