फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर आईडी हैक करने का आरोप लगाकर हंगामा

Wed, 30 Aug 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
फेसबुक यूजर
विज्ञापन
फेसबुक आईडी पुलिस और अन्य व्यक्ति द्वारा हैक करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को करीब दो दर्जन युवकों ने बसई चौक पर जाम लगा दिया। गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों की नजर इन पर पड़ी तो उन्होंने जाम खुलवाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान दो युवकों ने पुलिस व वाहन चालकों के साथ बदतमीजी करते हुए उनसे मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पिछले दिनों सेक्टर-9ए थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग के कथित अपहरण को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मियों के साथ एक बोलेरो गाड़ी का पीछा भी किया था। इसका वीडियो उस व्यक्ति ने फेसबुक पर अपलोड किया था। इसमें पुलिसकर्मियों को गालियां भी दी गई थीं। इस मामले में पुलिस ने जांच के दौरान अपहरण की बात को नकार दिया था। वीडियो अपलोड करने के मामले में पुलिस जांच चल रही है।

आरोप है कि जिस व्यक्ति ने वीडियो फेसबुक पर अपलोड की है, उसकी आईडी को हैक कर लिया गया है। युवक ने पुलिस व अन्य व्यक्ति पर आईडी को हैक करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को बसई चौक के पास जाम लगा दिया था। यहां से गुजर रहे पुलिसकर्मियों ने जाम देखा तो मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। 
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान युवक ने साथियों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी की और उनका मोबाइल भी छीना, लेकिन बाद में वापस कर दिया। आरोप यह भी है कि यहां जाम में खड़े एक कैंटर की चाबी आरोपियों ने छीन ली और फरार हो गए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान बसई निवासी बॉबी, मुन्ना और उनके साथियों के रूप में हुई है।

इस संबंध में सेक्टर-9ए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया युवक ने फेसबुक आईडी हैक होने का आरोप लगाते हुए जाम लगाया था। इसकी शिकायत पुलिस को देने की बजाय वह जाम लगाने के लिए लोगों को उकसा रहा था। उसने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज व छीना-झपटी भी की है। इस पर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें