फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी पर दिल्ली अलर्ट: कड़ी सुरक्षा के बीच जहांगीरपुरी में निकला जुलूस, ड्रोन से हो रही निगरानी

Thu, 30 Mar 2023 12:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बीते साल रामनवमी के पर्व पर जूलूस निकालने के दौरान कई हिंसक झड़पें हुई थीं जिसके बाद इस साल पुलिस ने जूलूस निकालने की इजाजत नहीं दी है और एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
जहांगीरपुरी में निकला रामनवमी का जुलूस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बीते साल रामनवमी के पर्व पर हुए फसाद को देखते हुए इस साल दिल्ली पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड में है। दिल्ली के कई इलाकों में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है।

विज्ञापन





पुलिस उपायुक्त उत्तर पश्चिम, दिल्ली जीतेंद्र मीना ने बताया कि जहांगीरपुरी इलाके में रामनवमी के अवसर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे जिले में पुलिस तैनात है। जहांगीरपुरी में एहतियाती व्यवस्था की गई है। जुलूस या शोभा यात्रा की अनुमति नहीं है। लोग पार्क में शांतिपूर्वक रामनवमी मना सकते हैं।

पुलिस ने सीमित इलाके में दी जुलूस निकालने की अनुमति

पुलिस ने जहांगीरपुरी में लोगों को एक सीमित इलाके में रामनवमी का जुलूस निकालने की अनुमति दे दी है। इसके लिए पुलिस ने जहांगीरपुरी के रामलीला मैदान के 200 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग कर दी है। इस बैरिकेडिंग के बाहर कोई जुलूस आदि नहीं निकल सकता। हर आयोजक यह सीमा मानने के लिए बाध्य है।

पिंकी चौधरी ने की जहांगीरपुरी पहुंचने की अपील

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिस का कहना है की शोभा यात्रा निकलने की इजाजत नहीं दी गई है। लेकिन रामलीला मैदान में पूजा पाठ कर सकते हैं। लेकिन हिंदू रक्षा दल के पिंकी चौधरी ने विडियो जारी कर लोगों को जहांगीर पूरी में पहुंचने की अपील की है।

लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील

जहांगीरपुरी इलाके में सैकड़ों की संख्या में जुलूस में शामिल हुए श्रद्धालु। दिल्ली पुलिस, आरपीएफ समेत अन्य पुलिस बल व स्पेशल ब्रांच की भी टीम तैनात है। इलाके में ड्रोन से निगाह रखी जा रही है। करीब आधा दर्जन पुलिस टीमें संदिग्धों पर विशेष रूप से निगाह रखे हुए हैं। सभी लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें