फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामजस कॉलेज के शताब्दी वर्ष पर जश्न मनाएंगे छात्र

Sun, 17 Jan 2016 12:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉप कॉलेजों में शुमार रामजस अपने सौवें साल में प्रवेश करने जा रहा है। ऐसे में इस खास मौके को कॉलेज अपने छात्रों के साथ मनाएगा।
विज्ञापन


इस बेहद खाद अवसर के लिए एक विशेष सेनेटियल सेलिब्रेशन आयोजित हो रहा है जिसकी शुरुआत रविवार से होने जा रही है। अगले साल कॉलेज के सौ साल पूरे होने जाने तक लगातार विभिन्न कार्यक्रम होते रहेंगे

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि हम 17 से 19 जनवरी तीन दिन सेनेटियल सेलिब्रेशन में छात्रों को शुरूआती दिनों के वीडियो दिखाएंगे।

मुख्य सेलिब्रेशन की शुरुआत सोमवार को तब होगी जब उपराज्यपाल नजीब जंग इसका उद्घाटन करेंगे। इस दौरान सपेरा वादन का आयोजन होगा। इसके अलावा 5 हजार गुब्बारे उड़ाकर फ्रीडम ऑफ थॉट का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


यहां म्यूजिकल कंसर्ट व अस्तित्व बैंड की प्रस्तुति भी होगी। इस दौरान यहां कॉलेज के पूर्व छात्रों को भी बुलाया जाएगा। मालूम हो कि वर्ष 1917 में आनंद पर्वत से कॉलेज की शुरुआत हुई थी।

सेंटर फॉर फ्यूचर स्टडी का तोहफाकॉलेज अपने 100वें साल में छात्रों को सेंटर फॉर फ्यूचर स्टडी का तोहफा देने जा रहा है। इस सेंटर के माध्यम से छात्रों को उनके नए आइडिया पर गाइडेंस दी जाएगी।

कॉलेज में जगह की कमी न होने के कारण इस सेंटर के लिए काम को शुरू कर दिया गया है। यह एक तरह का थिंक टैंक होगा।

जहां छात्र न केवल जानकारी ही बल्कि उचित मार्गदर्शन के साथ वित्तीय सहायता भी पाएंगे। यदि कॉलेज के बाहर से आकर भी कोई कुछ जानना चाहेगा तो उसकी सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें