कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले रमेश चंद्र तोमर के पोस्टर शहर के प्रमुख चौराहों पर दिखने लगे हैं।
रमेश चंद्र तोमर और उनके बेटे विकास तोमर के होर्डिंग में विकास को बीजेपी कार्यकर्ता बताया गया है। ऐसे में रमेश चंद्र तोमर द्वारा अपने बेटे को नोएडा विधानसभा उपचुनाव में लड़ाने की बात को बल मिला है।
विकास तोमर का कहना है कि वे नोएडा के लिए नए नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी उन्हें प्रत्याशी बनाती है तो उपचुनाव जरूर लड़ेंगे।