फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में 'वाट्स एप' पर चैटिंग करता मिला कैदी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के भोंडसी जेल में बृहस्पतिवार रात हुई औचक चेकिंग में एक कैदी के पास मोबाइल फोन मिलने से सनसनी मच गई।
विज्ञापन


कैदी वॉट्स एप पर अपने दोस्तों के साथ चैटिंग कर रहा था। यह उसका एक दिन का काम नहीं था। वह रोजाना यही करता है।

जेल प्रबंधन की विशेष टीम की जांच में पकड़े जाने के बाद मोबाइल फोन जब्त करने के बाद थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

हत्या का आरोपी है पकड़ा गया युवक

बताया जा रहा है कि पकड़ा गया कैदी मनोज एक युवक की हत्या के मामले में 2012 से जेल की सजा काट रहा है। लेकिन जेल में उसने लोगों को खुशामदीद कर मोबाइल रख लिया है और अपने मोबाइल में इंटरनेट पैक भी डला रखा है।

वह जेल से ही फेसबुक, ट्विटर, वाट्स एप चलाया करता है और अपने लगातार अपने दोस्तों से जुड़ा रहता है। यहां तक कि वह अपने दोस्तों से जेल के हालात के बारे में भी बात करता है।

फिलहाल इस मामले के सामने आने के बाद जेल प्रबंधन ने भोंडसी थाना में केस दर्ज करा दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें