दक्षिणी दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी ने संसद में बहस के दौरान बसपा सांसद दानिश अली पर अभद्र टिप्पणियां कर दीं। इससे पूरा विपक्ष केंद्र पर हमलावर हो उठा।
लोकसभा में बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ की गई टिप्पणी के बारे में जब मीडिया ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी से सवाल किया तो वह इससे बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि स्पीकर उस पर गौर कर रहे हैं, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।
विज्ञापन
चंद्रयान -3 की सफलता पर रमेश बिधूड़ी बोल रहे थे। इसी बीच बसपा सांसद दानिश अली ने टिप्पणी की। जिसके बाद भड़के भाजपा सांसद ने बसपा सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक और असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया।
भाजपा ने बिधूड़ी को जारी किया नोटिस
दक्षिणी दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी ने संसद में बहस के दौरान बसपा सांसद दानिश अली पर अभद्र टिप्पणियां कर दीं। इससे पूरा विपक्ष केंद्र पर हमलावर हो उठा। बिधूड़ी पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करने और उनसे उनकी अभद्र टिप्पणियों के लिए क्षमा मांगने की बात कही गई। अपने एक सांसद के आपत्तिजनक बयान के बाद भाजपा भी बैकफुट पर दिखाई पड़ रही थी। पार्टी ने नोटिस जारी कर बिधूड़ी से उनके बयान पर सफाई मांगी और कहा कि उनकी इस अभद्र टिप्पणी के लिए उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए।