फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिना लगाम के घोड़े हैं अरविंद केजरीवाल'

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर जबर्दस्त खींचतान चल रही है। सभी पार्टियां एक दूसरे पर हमले बोल रही हैं। इसी बीच भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने केजरीवाल को बिना लगाम का घोड़ा बताया है।
विज्ञापन


दरअसल, मंगलवार दोपहर सुप्रीम कोर्ट में आप की याचिका की सुनवाई टलने के बाद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर से भाजपा पर खरीदफरोख्त का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बस एक नहीं, बल्कि करीब 15 विधायकों से संपर्क किया गया है।

जिसके पूरा सबूत आप के पास है और समय आने पर उन्हें भी उजागर किया जाएगा। केजरीवाल के मुताबिक उनके विधायकों को रिजाइन करने, विधानसभा में अनुपस्थित रहने, गुप्त मतदान के दौरान किसी को वोट न करने आदि के लिए पैसों की पेशकश की जा रही है।
विज्ञापन


साथ ही भाजपा उन्हें अन्य चुनावों में अच्छी सीटों पर टिकट देने व नगर निगम में चेयरमैन बनाने की भी पेशकश कर रही है। केजरीवाल के इन आरोपों के बाद भाजपा तिलमिला उठी है और भाजपा नेताओं ने भी केजरीवाल पर हमला तेज कर दिया है।

विज्ञापन

'केजरीवाल का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है'

उपराज्यपाल की चिट्ठी के बाद उठे बवंडर में भाजपा को अपनी सरकार बनते हुए दिख रही थी। यहां तक कि भाजपा ने मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन भी शुरू कर चुकी थी। लेकिन सोमवार अरविंद केजरीवाल के सनसनीखेज 'ऑपरेशन पर्दाफाश' के बाद भाजपा बैकफुट आ गई है।

ऑपरेशन में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शेर सिंह डागर को आप विधायक दिनेश मोहनिया से बातचीत करते देखा गया, जिसमें पैसे से संबंधित बातें की जा रही थीं। इसके बाद बड़े पैमाने पर भाजपा को नुकसान हुआ है। यहां तक माना जा रहा है कि सोमवार शाम एलजी भाजपा को सरकार बनाने के लिए निमत्रण देने वाले थे, लेकिन केजरीवाल के स्टिंग ऑपरेशन के चलते ही, वह कैंसिल हो गया।

इन सब के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी आप पर हमले तेज कर दिए हैं। दिल्ली के सांसद रमेश विधुड़ी का कहना है कि केजरीवाल का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। वह सत्ता से दूर रहने की वजह से फ्रस्टेट हो गए हैं। वह बिना लगाम के घोड़ हैं और अनाप-सनाप वीडियो के दम पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें