फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें क्या है परेशानी: रामभद्राचार्य जी की आज एम्स में हो सकती है सर्जरी, कथा सुनाते वक्त बिगड़ा था स्वास्थ

Thu, 15 Feb 2024 05:54 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एम्स सूत्रों का कहना है कि कुछ साल पहले डॉ. शिव चौधरी की देखरेख में स्वामी रामभद्राचार्य जी की बाईपास सर्जरी हुई थी। अब उनके हार्ट की वाल्व चेंज किया जाना है।
विज्ञापन
जगद्गुरु रामभद्राचार्य - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स में तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज की गुरुवार को सर्जरी हो सकती है। उन्हें मंगलवार देर शाम देहरादून से एम्स दिल्ली ले लाया गया था। फिलहाल वह एम्स के कार्डियो और न्यूरो सेंटर में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर उनकी देखरेख कर रहे हैं।

विज्ञापन

एम्स सूत्रों का कहना है कि कुछ साल पहले डॉ. शिव चौधरी की देखरेख में स्वामी रामभद्राचार्य जी की बाईपास सर्जरी हुई थी। अब उनके हार्ट की वाल्व चेंज किया जाना है। उम्मीद की जा रही है कि गुरुवार को यह सर्जरी हो सकती है। सर्जरी के बाद स्थिर होने पर उन्हें वापस सिनर्जी अस्पताल भेजा जा सकता है। 
विज्ञापन

बता दें कि तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज की यूपी के हाथरस में कथा सुनाते समय सांस लेने की परेशानी के चलते अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो फरवरी की देर रात आगरा से उनको एयर लिफ्ट कर देहरादून लाया गया। यहां बल्लूपुर स्थित सिनर्जी अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया। वहां से उन्हें दिल्ली लाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें