इस तरह काम करता है ईसीएचएस
ईसीएचएस सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराती है। सभी जनपदों में ईसीएचएस के पैनल पर कुछ अस्पताल होते हैं। इन अस्पतालों में मरीजों के पहुंचने पर ईसीएचएस क्लीनिक प्रभारी से अप्रूवल लिया जाता है। इसी अप्रूवल को देने के नाम पर ईसीएचएस प्रभारी अशोक कुमार शर्मा प्रति माह एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
नहीं पहुंचा कोई भी स्टाफ
बुधवार को सीबीआई की कार्रवाई को पूर्ण रूप से गोपनीय रखा गया। पैनल के सभी अस्पतालों से भी संपर्क किया गया और कार्रवाई के दौरान किसी को भी ईसीएचएस क्लीनिक नहीं जाने दिया गया। बुधवार को पैनल के किसी भी अस्पताल का कर्मचारी या संबंधित प्राइवेट फर्म का कर्मचारी क्लीनिक पर नहीं पहुंचा था।
ग्रेटर नोएडा के आवास पर भी खंगाले दस्तावेज
बुलंदशहर में रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़े गए ईसीएचएस (पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना) के प्रभारी अधिकारी के ग्रेटर नोएडा में भी पाई सेक्टर स्थित आवास पर दस्तावेज खंगालने पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम पहुंची। उसके आवास से कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिनसे कुछ और गड़बड़ी की आशंकाएं बढ़ी है।