कुलपति प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कैंपस में दो और तीन मई को रामायण पर विशेष सत्र होगा। रामायण से लीडरशिप की कला सिखाने के लिए होने वाला यह विशेष सत्र शाम चार से छह बजे तक जूम एप पर चलेगा।
कुलपति प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार के मुताबिक, इस विशेष सत्र का आयोजन जेएनयू का रामायण स्कूल कर रहा है। आयोजक स्कूल ऑफ संस्कृत एंड इंडिक स्टडीज के प्रोफेसर संतोष कुमार शुक्ला और स्कूल ऑफ लैंग्वेज, लिटरेचर एंड कल्चरल स्टडीज के प्रोफेसर मजहर आसिफ हैं।
विश्वविद्यालय प्रबंधन के मुताबिक, ‘रामायण से नेतृत्व के सबक’ विषय पर ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन होगा। इस वेबिनार की जरूरत इसलिए है, क्योंकि महात्मा गांधी ने खुद कहा था कि भगवान राम से महान कोई नहीं है। राम निराकार हैं और समय से परे हैं। कोरोना के संकटकाल में हम रामायण से बहुत कुछ सीख सकते हैं। इस कार्यक्रम में वीडियो के माध्यम से विशेषज्ञ चर्चा में जुड़ सकेंगे। यह कार्यक्रम लाइव भी रहेगा और इसमें छात्र भी शामिल होंगे। इसमें दुनियाभर से हजार से अधिक प्रतिभागियों के जुड़ने की उम्मीद है।