फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगोपाल यादव बोले: अखिलेश की सरकार बनी तो राम मंदिर जल्दी और बेहतर बनेगा, हम इसके समर्थन में हैं

Wed, 02 Feb 2022 08:37 PM IST
प्रशांत कुमार भाषा, नई दिल्ली

सार

रामगोपाल ने कहा कि समाजवादा पार्टी भगवान राम के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर के निर्माण के खिलाफ नहीं है। अगर अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनते हैं तो अयोध्या में मंदिर निर्माण बेहतर और जल्दी होगा।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनते हैं तो अयोध्या में मंदिर निर्माण बेहतर और जल्दी होगा। ये दावा है समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव का। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान रामगोपाल ने कहा कि समाजवादा पार्टी भगवान राम के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर के निर्माण के खिलाफ नहीं है।

विज्ञापन


रामगोपाल अमित शाह के उस बयान पर जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि अखिलेश यादव अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण रोक नहीं पाएंगे। रामगोपाल ने कहा कि मंदिर का निर्माण कौन रोक रहा है? इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अगर हमारी पार्टी की सरकार बनी तो अयोध्या में तेज गति से और ज्यादा बेहतर मंदिर का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने राम मंदिर के निर्माण के लिए कोष में हेराफेरी का आरोप भी लगाया। उन्होंने भाजपा पर विभाजनकारी नीतियों को अपनाने का आरोप लगाया और सवाल किया ''क्या सरकार अतीत से कोई सबक नहीं लेती? ऐसी ही विभाजनकारी नीतियों के चलते देश का विभाजन हो चुका है। यूपी में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभाजनकारी नीतियां अपनाई जा रही हैं। चुनाव जीतने के लिए दंगे का माहौल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें